
भोपाल। देश जैसे-जेसे आधुनिकता की और बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इंसान की जिंदगी में कई सारे बदलाव आते जा रहे हैं। लड़कियां अपना जीवनसाथी चुनने में कुछ अलग हटकर सोच रखने लगी है। अब वो जमाना गुजर गया जब लड़कियां अपने होने वाले पति को सपनों के राजुकमार की तरह किसी सफेद घोड़े पर देखती थी, बल्कि अब वे प्रोफेशनल होती जा रही है। आज की लड़कियों को मल्टीटेलेंटेड पति चाहिए, जो हर क्षेत्र में उनके कदमों के साथ-साथ चले। इन गुणों के साथ वो नहीं करना चाहती समझौता…ये तो होना ही चाहिए…
सेंस ऑफ ह्यूमर

लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिले, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो। उनका मानना है कि ऐसे व्यक्ति बड़ी से बड़ी परेशानी या दुख की किसी भी घड़ी में नकारात्मकता को हावी नहीं होने देते, बल्कि माहौल को खुशनुमां बनाए रखते हैं, जिससे कठिन समय आसानी से निकल जाता है।
केयरिंग

लड़कियों को ऐेसे पति की ख्वाहिश है जो उनकी जरूरतों और परिवार के सभी लोगों के सुख-सुविधाओं का ख्याल रखे। उसके साथ समय बिता सके।
इमोशनल

ऐसे पति जिसमे इमोशन हो। ताकि वे दिल की बात सुने और हर सुख-दुख में साथ दे।
खाना बनाने का शौकीन

वर्किंग वूमिन घर की जिम्मेदारी को भी पूरी तरह से निभाती है। लेकिन कई बार वर्क लोड लगने लगता है। इसलिए पति को कुकिंग तो आनी ही चाहिए, ताकि दोनों मिलकर घर की हर जिम्मेदारी निभा सकें।
रोमांटिक

रोमेंटिक पति जिंदगी को खूबसूरती से भर देते हैं। उन्हें पत्नी के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। जो कैडिल लाइट डिनर का शौकीन हो। उसे शॉपिंग करना भी पसंद हो।
इंटेलिजेंट

लड़कियां चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में ऐसा पति आए जो इंटेलिजेंट हो और सही समय पर सही निर्णय लेने वाला हो। उसे देश-दुनिया की जानकारी हो।
Aapki Chhaya Hindi News Portal