टेलीविजन डेस्क। स्टारप्लस पर लंबे समय से प्रसारित होने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मुख्य किरदार करण मेहरा अब शो छोड़कर नहीं जाएंगे। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। वे इस शो में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा रहे हैं। कुछ समय पहले यह अफवाहें उड़ी थी करण मेहरा शो छोड़ सकते हैं।
इस पर करण ने कहा हर साल यह अफवाहें उड़ती हैं, नैतिक और अक्षरा की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। इस शो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि शो को सात साल होने के बाद भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हालांकि चर्चाएं यह भी थी कि अक्षरा का किरदार निभाने वाली अक्षरा भी शो छोड़ रही हैं।
Aapki Chhaya Hindi News Portal