
करिश्मा कपूर तलाक के बाद ज्यादातर समय अपने बच्चों और बिजनेस को दे रही हैं। कभी कभार वे अपने परिवार के साथ एंजॉय करते भी स्पॉट हो जाती हैं। वहीं उनके एक्स हसबैंड दो कदम आगे निकले हैं। संजय कपूर ने दूसरी शादी कर ली है और अब खबर है कि वे फिर से पापा बनने वाले हैं।
साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी रचाई। यह संजय की तीसरी संतान होगी। प्रिया सचदेव प्रेग्नेंट है और दिसंबर में उनकी डिलेवरी डेट है। प्रिया और संजय का यह पहला बच्चा हैं। लेकिन संजय की करिश्मा कपूर से दो बच्चे है, जिनके नाम समीरा और कियान हैं।
Aapki Chhaya Hindi News Portal