
हॉलीवुड डेस्क। हैरी पॉटर सीरीज लिखकर इतिहास बनाने वाली राइटर जेके रोलिंग काफी इमोशनल हैं। इस बात का पता तब चला जब उन्हें एक मां का खत मिला। वे खत पढ़कर इतना इमोशनल हो गईं कि अपने आंसू नहीं रोक पायीं।
क्रिसी हार्ट नाम की एक महिला ने जेके रोलिंग को एक धन्यवाद पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि रोलिंग के उपन्यासों से उनकी कैंसर पीडि़त बेटी को बहुत मदद मिली थी। इन उपन्यासों ने होगार्ट महल को उसका घर बना दिया था, जहां उसे लौटना था। गौरतलब है कि हैरी पॉटर फेम लेखिका रोलिंग की कहानियों में मरने के बाद लोग आसमान के तारे बन जाते हैं।
क्रिसी ने लिखा कि मैं एक खूबसूरत बच्ची की मां के रूप में ये पत्र लिख रही हूं। मुझे यकीन है कि लोग हमेशा आपको यह बताते होंगे कि आपकी कहानियों ने बच्चों की मदद की है। रोलिंग इस पत्र को पढ़कर भावुक हो गईं।
Aapki Chhaya Hindi News Portal